Samastipur Chingiya Dam Road Is Dilapidated: इस सड़क की मरम्मत पिछले 5 वर्षों से नहीं हुई है। हल्की बारिश में भी जलजमाव हो जाता है और सड़क पर बने गड्ढे तालाब बन जाते हैं। खासतौर पर कन्या मध्य विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ के छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मार्ग दो पंचायतों की सीमा पर आता है, जिसकी वजह से कोई विभाग इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता। यही कारण है कि आज भी यह सड़क उपेक्षा का शिकार बनी हुई है।

Mau Bazar Chingiya Dam Road स्थानीयों की मांग जल्द हो सड़क की मरम्मत

मऊ बाजार चिनगिया डैम रोड से प्रतिदिन दियारा क्षेत्र के लोग बाजार पहुंचते हैं। गड्ढों से भरी इस सड़क ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। बच्चों, बुजुर्गों, और महिलाओं को फिसलने का डर हर समय बना रहता है।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

लोगों का कहना है कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब सभी ने मिलकर एक मांग रखी है कि समस्तीपुर जिला प्रशासन जल्द से जल्द इस सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कराए।