Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की मिथिलांचल के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब साकार हो गया है, क्योंकि बिथान-हसनपुर के बीच बहुप्रतीक्षित रेल सेवा का शुभारंभ हो चुका है।
Samastipur News Today: बिथान-हसनपुर रेल सेवा का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मधुबनी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिथान-हसनपुर रेलवे लाइन का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। यह रेल सेवा हसनपुर-सकरी 81 किलोमीटर रेल परियोजना का महत्वपूर्ण भाग है। 50 वर्षों से लंबित इस परियोजना की शुरुआत अब जाकर मूर्त रूप ले पाई है।
अब बाढ़ में नहीं करनी होगी नाव की सवारी

इस रेल मार्ग के चालू हो जाने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। पहले बाढ़ के समय हसनपुर आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा था, लेकिन अब रेल सेवा शुरू होने के बाद लोगों को सुरक्षित और सुलभ आवागमन की सुविधा मिलेगी।
















