Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:बड़ा क्षेत्र होने के बाद भी सुविधा से वंचित यात्रियों को उठानी पड़ रही है मुसीबत

Samastipur News: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रेलवे जंक्शन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है। जबकि स्टेशन से जंक्शन में परिणत इस रेलवे जंक

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रेलवे जंक्शन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है। जबकि स्टेशन से जंक्शन में परिणत इस रेलवे जंक्शन की गिनती अधिक राजस्व आमदनी देने वाले जंक्शन में होती है। यहां प्रतिदिन 5900 से 6000 यात्री टिकटों की बुकिंग होती है। जबकि हसनपुर रेलवे जंक्शन की अपेक्षा कम राजस्व आमदनी वाले रोसड़ा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है।

खबर सुनें
विज्ञापन

Samastipur News: उदाहरण स्वरुप देश की राजधानी दिल्ली जाने के लिए न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव खगड़िया के बाद रोसड़ा व समस्तीपुर में ही होता है। हसनपुर रेलवे जंक्शन पर इस एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होता है। हसनपुर प्रखंड के लोगों को दिल्ली तक की यात्रा करने के लिए रोसड़ा, समस्तीपुर या फिर खगड़िया पहुंच कर ट्रेन की सवारी करनी पड़ती है। इसके लिए यात्रियों को पहले ट्रेन या सड़क मार्ग से रोसड़ा, समस्तीपुर या फिर खगड़िया पहुंचना पड़ता है। इसके बाद एक्सप्रेस ट्रेन की सवारी करनी पड़ती है।

विज्ञापन

29 मार्च 2023 को हसनपुर रेलवे स्टेशन को दिया गया था जंक्शन का दर्जा, नहीं बढ़ी सुविधा बताया जाता है कि हसनपुर रेलवे स्टेशन को 29 मार्च 2023 को जंक्शन का नाम दिया गया। जंक्शन के रूप में परिणत होने के बाद विस्तारीकरण का भी कार्य किया गया। लेकिन इस जंक्शन पर मुख्य एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अभी तक नहीं हो रहा है।

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए वरीय पदाधिकारी की ओर से अब कोई आदेश नहीं मिला है। मनोज कुमार, एसएस, हसनपुर

Samastipur News: हसनपुर के 20 हजार से अधिक लोग दिल्ली में करते हैं मजदूरी बताया जाता है कि हसनपुर प्रखंड के 20 पंचायतों के 20 हजार से अधिक लोग दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। इसको लेकर मजदूरों का हसनपुर से दिल्ली व दिल्ली से हसनपुर आना-जाना लगा रहता है। आर्थिक रूप से कमजोर मजदूरों को ट्रेन बदलकर यात्रा करने में काफी परेशानी होती है। लोगों को समस्तीपुर व खगड़िया से गाड़ी किराये पर लेकर गांव जाना पड़ता है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें