Samastipur News:आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील डांस करते नजर आए नेताजी वीडियो वायरल करके ब्लैकमेल करने की थी है प्लानिंग
Samastipur News: समस्तीपुर के विभूतिपुर के पंचायत समिति सदस्य लखींद्र सहनी का एक अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में नया एक्टिविटीज सामने आया है डांस के साथ अश्लील डांस करते नजर आए लखींद्र सहनी
Samastipur News: समस्तीपुर के विभूतिपुर के पंचायत समिति सदस्य लखींद्र सहनी का एक अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में नया एक्टिविटीज सामने आया है डांस के साथ अश्लील डांस करते नजर आए लखींद्र सहनी ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया है। लखींद्र सहनी ने प्रखंड के उप प्रमुख सुजीत कुमार समेत तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि ये लोग उन्हें ब्लैकमेल करना चाहते थे, इसलिए कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद मेरा अश्लील वीडियो बना लिया। मुझे कुछ भी नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है।
पंचायत समिति सदस्य लखींद्र सहनी ने आरोप लगाया कि मैंने उप प्रमुख चुनाव में वोट नहीं दिया तो मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो भी वायरल कर दिया गया।
लखींद्र सहनी ने जिन दो लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया है। उनमें एकडारा विभूतिपुर के दिलीप नारायण सिंह और इसी थाने के कल्णपुर उत्तर के सतेंद्र कुमार शामिल हैं।
खाना खाने के बाद कुछ याद नहीं क्या हुआ, लगाया आरोप
एफआईआर में उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को सुजीत कुमार, दिलीप नारायण सिंह और सतेंद्र कुमार के साथ तीन अज्ञात लोग एक कार से उनके घर टभका गांव आए थे। इस दौरान उनसे दूसरे पंचायत समिति सदस्य के यहां वोट मांगने चलने के लिए कहा और कार पर बैठा लिया। इस दौरान सुजीत अपने घर पर ले गया और मना करने के बाद भी खाना खिलाया।





