Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर में एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जहां एक सोना व्यवसायी को अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगी गई थी। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से व्यवसायी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। यह मामला बिहार के बेगूसराय निवासी सोना व्यापारी राजीव कुमार के अपहरण से जुड़ा है।
Samastipur News Today: अपहरण की पूरी घटना | Samastipur Kidnapping Case
बेगूसराय जिले के खोदावनपुर स्थित तारा बरियारपुर गांव निवासी सोना व्यवसायी राजीव कुमार 9 अप्रैल को अपनी पत्नी बबीता देवी और बेटे के साथ दलसिंहसराय आए थे। यहां उनकी मुलाकात अवधेश नामक व्यक्ति से हुई, जिसने एक किलो सोना बेचने का झांसा देकर उन्हें बुलाया था।

राजीव कुमार जब दलसिंहसराय स्टेशन के सामने मिठाई की दुकान पर पहुंचे, तब अवधेश उन्हें बातचीत के बहाने अपने साथ ले गया। उनकी पत्नी बबीता देवी स्टेशन पर उनका इंतजार करती रहीं, लेकिन काफी देर तक पति के नहीं लौटने पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने राजीव को कॉल किया।
20 लाख की फिरौती की मांग
फोन पर बात करने पर राजीव कुमार ने बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया है और अपहरणकर्ता उनसे ₹20 लाख की फिरौती मांग रहे हैं। यह सुनते ही बबीता देवी घबरा गईं और तुरंत इस बात की सूचना दलसिंहसराय थाने में दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, के नेतृत्व में त्वरित एक्शन लिया गया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को फिरौती की रकम देने के बहाने स्टेशन के पास बुलाया और वहां छापेमारी कर ।















