समस्तीपुर में केएमएफ फिल्म प्रोडक्शन द्वारा आयोजित ONE CHANCE 2 DANCE SEASON 2 का ग्रैंड फिनाले 12 जनवरी 2025 को होने जा रहा है। यह कार्यक्रम डांस प्रेमियों और उभरते हुए कलाकारों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस शो के जरिए प्रतिभाशाली डांसर्स को न केवल अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि उनके करियर को एक नई उड़ान मिलेगी।
आज है ऑनलाइन ऑडिशन की आखिरी तारीख

अगर आप भी डांस के क्षेत्र में अपना नाम बनाना चाहते हैं, तो आज 2 जनवरी 2025 आपके लिए आखिरी मौका है। आपको बस एक डांस वीडियो बनाकर आयोजकों को नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर भेजना है। वीडियो के साथ आपको अपना नाम, उम्र, शहर, और संपर्क विवरण देना होगा।
पुरस्कार और अवसर

इस शो के विजेताओं को मिलेगा:
- ₹30,000 का नकद इनाम
- गोल्डन ट्रॉफी
- सर्टिफिकेट
- केएमएफ फिल्म प्रोडक्शन के तहत एक हिंदी एल्बम सॉन्ग में काम करने का मौका, जो ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा।




















