Newly Married Woman Suspicious Death In Samastipur: आपको बताते चले की समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी के महज आठ दिन बाद एक नवविवाहिता की लाश सड़क किनारे संदिग्ध हालात में पाई गई, जबकि उसका पति पास में खड़ा होकर आराम से सिगरेट पी रहा था। यह दृश्य जितना भयावह था, उतने ही चौंकाने वाले हैं इससे जुड़े आरोप। मृतका के पिता ने साफ कहा है कि यह कोई साधारण सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि उनकी बेटी की सोची-समझी हत्या है।

घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक की है, जहां 18 वर्षीय नंदिनी कुमारी की मौत हुई। इस घटना ने “Newly Married Woman Suspicious Death In Samastipur” जैसे मामलों की गंभीरता को फिर उजागर कर दिया है। दहेज, घरेलू कलह और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से जुड़ी यह कहानी अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन चुकी है। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन सवाल अभी भी बाकी हैं।

Samastipur News: शादी के 8 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

22 जून 2025 को समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित देसरी संजात गांव में विकास कुमार और नंदिनी कुमारी की शादी हुई थी। लेकिन 30 जून की रात को नंदिनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पति का दावा है कि यह एक सड़क हादसा था, जबकि मृतका के पिता और अन्य परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।

इसे भी पढ़े

Newly Married Woman Suspicious Death In Samastipur: मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Newly Married Woman Suspicious Death In Samastipur: समस्तीपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद सड़क पर पड़ा शव, पास में खड़ा पति सिगरेट पीता हुआ दिखाई दे रहा है – सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दृश्य
Newly Married Woman Suspicious Death In Samastipur

मृतका के पिता दीप नारायण सहनी, जो खानपुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के निवासी हैं, ने बताया कि शादी के तुरंत बाद से ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था। दामाद विकास को नकद रुपये, बाइक और डेढ़ भर सोना दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद वह पलंग के लिए ताने देता था और मारपीट करता था।