Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार सरकार ने समस्तीपुर जिले के लिए एक चौंकाने वाली लेकिन बेहद राहतभरी योजना का ऐलान किया है। नीतीश सरकार अब ताड़ी के पेड़ों से बहने वाले नीरा को नई पहचान देने जा रही है।
9600 ताड़ पेड़ों से 29 लाख लीटर नीरा निकालने की योजना है, जिससे गांव-गांव में 200 से ज़्यादा बिक्री केंद्र खुलेंगे और हज़ारों लोगों को रोज़गार मिलेगा। टैपर्स और पेड़ मालिकों को भी सीधे बैंक खाते में पैसे मिलेंगे। यह योजना ना केवल ताड़ी उद्योग को नया जीवन देगी, बल्कि स्वस्थ विकल्प के रूप में नीरा को हर घर तक पहुंचाएगी।
Samastipur News Today: समस्तीपुर में नीरा उत्पादन को लेकर नई योजना, 9600 पेड़ों से मिलेगा रोजगार
बिहार की नीतीश सरकार ने नीरा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। Samastipur News के अनुसार, समस्तीपुर जिले में कुल 9600 ताड़ के पेड़ों की पहचान की गई है। इन पेड़ों से नीरा निकालने का लक्ष्य लगभग 29 लाख लीटर तय किया गया है।
Samastipur News: ग्रामीण रोजगार के लिए बड़ा अवसर
इस योजना का उद्देश्य सिर्फ नीरा उत्पादन बढ़ाना नहीं है, बल्कि ग्रामीण स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देना भी है। इस काम के लिए 893 टैपर्स को जिम्मेदारी दी जाएगी, जिन्हें प्रति लीटर 8 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।





















