समस्तीपुर, बिहार: समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के गनौली परवाना गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब फूल तोड़ने के दौरान एक भाई-बहन पुराने कुएं में गिर गए। इस हादसे में जहां बच्ची की मौत हो गई, वहीं भाई की हालत गंभीर है। दोनों बच्चे छठ के मौके पर अपने ननिहाल आए थे, जहां यह दुखद घटना घटी।

फूल तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

गुरुवार की सुबह दोनों भाई-बहन फूल तोड़ने के लिए गांव के बाहर गए थे। गांव में एक पुराना कुआं झाड़ियों से ढका हुआ था, जिसके बारे में बच्चों को कोई जानकारी नहीं थी। अचानक बच्चे उस कुएं में गिर गए। कुएं में गिरते ही दोनों बच्चे पानी में डूबने लगे। पास में मौजूद ग्रामीणों ने आवाजें सुनी और दौड़ते हुए कुएं तक पहुंचे। उन्होंने बिना किसी देरी के दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्ची रंजना कुमारी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल उसके भाई हर्ष कुमार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना में मृत बच्ची की पहचान

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची की पहचान दरभंगा के बहेरी थाना क्षेत्र के कुमार बाग गांव निवासी सरोज पंडित की पुत्री रंजना कुमारी (10) के रूप में की है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, उसके भाई हर्ष कुमार (8) का इलाज समस्तीपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। हर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है, और उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

इसे भी पढ़े

हादसे के बाद गांव में शोक की लहर