Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के कोच मे बुधवार को हुए धमाके में एक महिला समेत चार लोग हुए घायल.

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के कोच मे बुधवार को हुए धमाके में एक महिला समेत चार लोग हुए घायल. रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनय श्रीवास्तव के अनुसार, हादसा दोपहर में तब हुआ जब भागलपुर-दरभंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस आउटर सिग्नल पर थी.

उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) कर्मियों की एक टीम तुरंत प्रभावित कोच में पहुंची, जिसमें ऊपर केसीट पर रखे एक बैग मे से धुआंनिकल रहा था. घायल यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और उस कोच के सभी यात्रियों से अधिक पूछताछ के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य स्थान दरभंगा के लिए रवाना होने के लिए हरी झंडी दिखा के अनुमति दी गई.

समस्तीपुर में ट्रेन में हुआ हादसा

डीआरएम ने कहा, ‘मधुबनी जिले के रहने वाले दो यात्री – अरविंद मंडल और नवेंदु मंडल ने स्वीकार किया कि वे लोग उस बैग के साथ ट्रेन में चढ़े थे जिसमें उन्होंने कुछ बारूद रखा था.’ उन्होंने कहा कि वे दोनों पटाखों के निर्माण में शामिल थे, जिसकी काफी मांग छठ त्योहार मे रहती है और बारूद भी इसी उद्देश्य के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है.