समस्तीपुर, बिहार: समस्तीपुर जिले में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक घटना घटी, जब एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चीतरंजन कुमार के रूप में हुई है, जो मोहिउद्दीन नगर के जोरपुरा प्लस टू स्कूल में शिक्षक थे। घटना उस वक्त घटी, जब वे अपने स्कूल से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और फायरिंग कर दी। इस हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

शिक्षक पर घर लौटते वक्त हुआ हमला

घटना हलई थाना क्षेत्र के दरबा बाबा केवल स्थान के पास हुई। चीतरंजन कुमार देर शाम बाइक से अपने घर, मोदीनगर थाना क्षेत्र के टाड़ा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान, जैसे ही वे उस क्षेत्र से गुजर रहे थे, बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर गोलीबारी कर दी। चीतरंजन को गर्दन के पास गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस पहुंची मौके पर, अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चीतरंजन कुमार को समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्या की खबर से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। लोग शिक्षक की मौत पर दुख और गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े

पिता का बयान: बदमाशों ने सोची-समझी साजिश के तहत की हत्या

मृतक शिक्षक के पिता, आनंदी दास ने बताया कि उनका बेटा जोरपुरा प्लस टू स्कूल में बतौर शिक्षक काम करता था और रोज की तरह शाम को स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने पहले घेर कर उसे रोका और फिर जानलेवा हमला किया। आनंदी दास ने कहा कि यह घटना सोची-समझी साजिश का परिणाम लगती है, क्योंकि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

संबंधित खबरें (Also Read)