Skip to main content
Samastipur News

6 साल के लड़के पर सियार का खौफनाक हमला, फिर ग्रामीणों ने किया हैरान कर देने वाला काम

Samastipur News: जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत के रतनपुर गांव में शनिवार सुबह एक सियार ने 16 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। इस हमले में लड़के

विज्ञापन

Samastipur News: जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत के रतनपुर गांव में शनिवार सुबह एक सियार ने 16 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। इस हमले में लड़के को गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को घेरकर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

खबर सुनें
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, रतनपुर निवासी राजेंद्र राम का 16 वर्षीय बेटा राजा राम सुबह करीब 8 बजे शौच के लिए अपने घर के पीछे स्थित चौर (खुला स्थान) गया था। उसी दौरान अचानक एक सियार ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और पैर पर गंभीर घाव हो गए। राजा राम की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पहले किशोर को सियार के चंगुल से बचाया और फिर सियार को घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घायल किशोर का इलाज गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक द्वारा किया गया और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, हालांकि ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाल लिया। पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई है, और मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े :-

Ritu Sharma
लेखक के बारे मेंBy Ritu Sharma
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें