Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:समस्तीपुर में सड़क हादसा 2 लोग घायल,बाइक-साइकिल में भिड़ंत, स्थिति नाजुक होने पर पटना रेफर

Samastipur News: समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर रोसड़ा बाइपास के धमक चौक के पास साइकिल और बाइक के बीच टक्कर हो गई

विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर रोसड़ा बाइपास के धमक चौक के पास साइकिल और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

Samastipur News: घायल की पहचान बाइक सवार जितवारपुर हकीमाबाद गांव के रामपुकार राय का बेटा रितु कुमार के रूप में की गई है। जबकि साइकिल सवार इसी गांव का राहुल कुमार बताया गया है।

विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया गया है कि रितु बाजार से होली के सामानों की खरीदारी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान राहुल भी गांव से शहर होली का सामान लाने के लिए निकला था। वह जैसे ही धमक चौक के पास पहुंचा तो समस्तीपुर रोसड़ा बाइपास के धमक चौक के पास दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया।

Samastipur News: बताया गया है कि दोनों को सड़क पर पड़ा देख पुलिस की 112 नंबर की टीम ने सदर अस्पताल पहुंचाया। बाद में गांव के लोगों को भी सूचना मिली। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। दोनों परिवार के लोगों के बीच कोहराम की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस पदाधिकारी का बयान

मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस की 112 नंबर की टीम को भेजा गया था। बाइक-साइकिल के बीच टक्कर में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों की स्थिति नाजुक है। दोनों को पटना भेजा गया। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
विज्ञापन
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें