Aaj Ka Panchang 8 August 2025: बताते चले की आज शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। सूर्योदय सुबह 6:04 बजे और सूर्यास्त शाम 7:00 बजे होगा। राहुकाल का समय 10:47 से 12:26 बजे तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त 12:06 से 12:58 बजे तक रहेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार आज का दिन पूजा, व्रत और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत उपयुक्त है। शुभ योगों के साथ आज का पंचांग जीवन के हर क्षेत्र में समय का सदुपयोग करने का अवसर प्रदान करता है। इस लेख में हम आपको आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्र की स्थिति, तिथि, पर्व और राशियों पर प्रभाव की विस्तृत जानकारी देंगे, जिससे आप अपने दिन को और भी मंगलमय बना सकें। पूरा विवरण नीचे पढ़ें और जानें कि आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।
Aaj Ka Panchang 8 August 2025 का शुभ मुहूर्त
आज का दिन कई खास शुभ समय लेकर आया है।
- ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:28 से 5:16 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: 12:06 से 12:58 बजे तक
- विजय मुहूर्त: 2:40 से 3:33 बजे तक
- गोधूलि बेला: 7:05 से 7:28 बजे तक
- अमृत काल: सुबह 7:56 से 9:34 बजे व शाम 4:00 से 5:35 बजे तक
इन समयों में पूजा, व्रत, दान या कोई भी धार्मिक कार्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आयुष्मान योग के साथ आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संगम भी हो रहा है, जो कार्यों की सफलता और सकारात्मक परिणाम देने वाला है।























