Aaj Ka Panchang 3 September 2025: बताते चले की आज बुधवार, 3 सितंबर 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज परिवर्तिनी एकादशी है, साथ ही महालक्ष्मी व्रत का चौथा दिन भी है। इस दिन बुधवार व्रत और गणेश पूजा का भी महत्व है। साथ ही, रवि योग और शुभ चौघड़िया मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं आज का पूरा दैनिक पंचांग, शुभ-अशुभ समय और खास उपाय।
Aaj Ka Panchang 3 September 2025 (आज का पंचांग विस्तार से)

आज के दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो 4 सितंबर की सुबह 04:21 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी। आज का नक्षत्र पूर्वाषाढा है, जो रात 11:08 बजे तक रहेगा और फिर उत्तराषाढा नक्षत्र शुरू होगा। आयुष्मान योग शाम 04:17 बजे तक रहेगा और फिर सौभाग्य योग लगेगा। आज का करण वणिज है, जो शाम 04:12 बजे तक रहेगा और फिर विष्टि करण शुरू होगा।
आज का दिन panchang जानने के लिए खास है क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण योग और तिथियां एक साथ आई हैं। सूर्य देव का उदय सुबह 06:00 बजे और अस्त शाम 06:40 बजे होगा। चंद्रमा दिन में 03:51 बजे उदित होगा और अगले दिन 02:07 बजे अस्त होगा।
परिवर्तिनी एकादशी का महत्व और व्रत कथा
हिंदू धर्म में परिवर्तिनी एकादशी मुहूर्त और इसका व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पद्मा एकादशी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलते हैं और दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ते हैं। व्रत रखने और कथा सुनने से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।























