Aaj Ka Panchang 2 September 2025: बताते चले की 2 सितंबर 2025, मंगलवार का दिन भक्तों के लिए खास महत्व रखता है। आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। हिंदू कैलेंडर 2025 के अनुसार आज का नक्षत्र मूल नक्षत्र और योग प्रीति योग है। तिथि बदलकर 3 सितंबर को एकादशी होगी। इस दिन हनुमानजी की पूजा विशेष रूप से मंगल दोष और जीवन की बाधाओं को शांत करने वाली मानी गई है।
सूर्योदय आज सुबह 06:01 बजे और सूर्यास्त शाम 06:42 बजे होगा। वहीं, चंद्रोदय दोपहर 03:01 बजे और चंद्रास्त रात 01:08 बजे रहेगा। इस दृष्टि से मंगलवार के शुभ-अशुभ समय और दिशा शूल जानना आवश्यक है।
मंगलवार का धार्मिक महत्व और हनुमान पूजा (Mangalwar Hanuman ji Vrat)

मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की आराधना करने से जीवन की सभी बाधाएँ दूर होती हैं। जिनकी कुंडली में मंगल दोष है, वे मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करके इसका प्रभाव कम कर सकते हैं।
- हनुमानजी की पूजा करने से शनि, राहु और केतु की अशुभता भी शांत होती है।
- मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करने से मनोबल बढ़ता है और भय दूर होता है।
- यह दिन विशेषकर भूमि दोष और कुज दोष को शांत करने के लिए उत्तम है।
आज मंगलवार होने के कारण मंगलवार हनुमान व्रत पूजा विधि (Mangalwar Hanuman ji puja vidhi) का पालन करने से विशेष फल प्राप्त होता है।















