Cheese Sandwich Recipe: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की अगर आप बार-बार यही सोचते हैं कि “आज चाय के साथ क्या खास बनाएं?” तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी Cheese Sandwich Recipe, जो न सिर्फ बनाने में बेहद आसान है, बल्कि इसका टेस्ट इतना जबरदस्त है कि एक बार खाकर हर कोई कहेगा – “और दो!”
सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाली ये क्रिस्पी और चीजी सैंडविच शाम की भूख, बच्चों के टिफिन या अचानक आने वाले मेहमानों के लिए एकदम परफेक्ट है। इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बिलकुल आम है, जो हर किचन में मिल जाती है। तो चलिए जानिए वो सीक्रेट रेसिपी जो आपके किचन को बना देगी टेस्टीनेस का हॉटस्पॉट!
Cheese Sandwich Recipe: सामग्री (Ingredients)
गर आप जल्दी में कोई स्वादिष्ट नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो ये Cheese Sandwich Recipe आपके लिए एकदम परफेक्ट है। सिर्फ 10 मिनट में तैयार यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आएगी।

- ब्रेड स्लाइस – 4 (सफेद या ब्राउन)
- चीज – 2 से 3 स्लाइस या ½ कप कद्दूकस किया हुआ
- प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा)
- शिमला मिर्च – 1 छोटा (बारीक कटा)
- स्वीट कॉर्न – 2 चम्मच (उबला हुआ, ऑप्शनल)
- काली मिर्च पाउडर – चुटकीभर
- नमक – स्वादानुसार
- मक्खन – आवश्यकतानुसार
- मिक्स हर्ब्स या ऑरेगैनो – स्वाद अनुसार (ऑप्शनल)















