अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं. इस दौरान, लोगों ने अपने घरों में रामलला की पूजा की तैयारियां कर ली हैं. माना जा रहा है कि भगवान राम को पीला रंग पसंद है, इसलिए आप भी पीले रंग के वस्त्र पहनकर भगवान राम की पूजा कर सकते हैं.

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सोमवार को होगा। देश और विदेशों में राम मंदिर की स्थापना पर उत्सव का माहौल है। 22 जनवरी को लोगों ने अपने घरों में रामलला के आगमन और पूजा की तैयारी कर ली है। भगवान राम को पीला रंग पसंद है, इसलिए रामलला की पूजा में आप पीले रंग के वस्त्र पहनकर भी पूजा कर सकती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स की येलो साड़ी लुक से आप भी प्रेरणा ले सकती हैं।

कैटरीना कैफ का पीला साड़ी बहुत ही सरल है, लेकिन एलिगेंट लुक दिखा रही है। उन्होंने ऑल येलो लुक में प्लेन ब्लाउज और सिल्क की साड़ी पहनी हैं। साथ ही, उन्होंने ट्रेडिशनल कंगन भी कैरी किए हैं।

सारा अली खान की यह येलो साड़ी वाकई में बहुत ही आकर्षक दिख रही है। इसमें एक हल्का प्रिंट भी है, जो इसे और भी खूबसूरत बना देता है। अभिनेत्री ने इस साड़ी के साथ स्टैक येलो बैंगल पहना है। उनकी बिंदी लुक को पूरा कर रही है, जो और भी चर्चा के लायक है।

रश्मिका मंदाना का यह शानदार येलो लुक पूजा के लिए सही है, जिसमें वे एक फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी में खिल रही हैं। उन्होंने साड़ी के साथ मिनिमल गोल्ड आभूषण भी पहना है, जो इसे पूर्ण बनाता है।

रामलला की पूजा के लिए आप दीपिका पादुकोण की साड़ी से प्रेरणा ले सकते हैं। उन्होंने अपनी लिनन साड़ी में चेक डिजाइन के साथ स्लीवलेस ब्लाउज का चयन किया है। इस साड़ी लुक के साथ, अभिनेत्री ने सिल्वर कंगन भी पहना है।

यह भी पढ़ें :- Ayodhya New Update:श्रद्धालुओं को नहीं होगी रहने खाने पीने की दिक्कत यहां मिलेगी सभी सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त

Support Our Journalism

Read Without Limits

Subscribe to Samastipur News for an ad-free experience and exclusive premium content.

View Plans →

Ram Mandir Rangoli Design: रामलला के आगमन का स्वागत करने के लिए अपने घर को इन रंगोली से सजाएं