Skip to main content

Bihar Chunav 2025 से पहले Pawan Singh का बड़ा ऐलान राजनीति छोड़ने की वजह चौंकाने वाली!

Pawan Singh Bihar Chunav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बीजेपी से जुड़े चेहरे पवन सिंह (Pawan Singh) ने 11 अक्टूबर 2025 को बड़ा ऐलान किया है।

Pawan Singh Bihar Chunav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बीजेपी से जुड़े चेहरे पवन सिंह (Pawan Singh) ने 11 अक्टूबर 2025 को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) नहीं लड़ेंगे। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में उन्होंने यह साफ कर दिया कि उनका राजनीति में आने का मकसद सिर्फ अपने समाज की सेवा करना है, न कि चुनाव लड़ना।

पवन सिंह का बड़ा बयान, नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर चुनावी चर्चाओं पर विराम लगा दिया। हाल के दिनों में यह चर्चा जोरों पर थी कि पवन सिंह आरा सीट से बीजेपी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन, उन्होंने साफ कहा कि “मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में शामिल नहीं हुआ था।” इस बयान के साथ ही पवन सिंह ने यह भी लिखा कि वे बीजेपी के “सच्चे सिपाही” हैं और रहेंगे। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने राहत की सांस ली और पवन सिंह के फैसले का सम्मान किया।

अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बढ़ी थी अटकलें

हाल ही में पवन सिंह तब सुर्खियों में आई जब उन्होंने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके अलावा, उन्होंने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा से भी भेंट की थी। इन मुलाकातों के बाद राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें तेज हो गईं कि पवन सिंह आरा से उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, उनके इस ताज़ा बयान ने उन सभी अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है।

निजी विवादों के बीच पवन सिंह का चुनावी दूरी बनाना

पवन सिंह पिछले कुछ महीनों से अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद ने मीडिया का खूब ध्यान खींचा है। इस दौरान, पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए, लेकिन उन्होंने इन सब से दूरी बनाकर अपने करियर और समाज सेवा पर ध्यान देने की बात कही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए पवन सिंह का चुनाव न लड़ना एक समझदारी भरा कदम है। इससे वे अपने फैनबेस को भी बनाए रख सकते हैं और अपने भोजपुरी समाज में अपनी प्रतिष्ठा भी सुरक्षित रख पाएंगे।

पवन सिंह का फोकस अब समाज सेवा और संगीत पर

पवन सिंह अब राजनीति से दूरी बनाकर अपने संगीत और फिल्मों पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि वे भोजपुरी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए काम जारी रखेंगे और अपने समाज की सेवा में लगे रहेंगे। उनके इस निर्णय से यह साफ है कि वे राजनीति से ऊपर अपने भोजपुरी समाज के हित को प्राथमिकता दे रहे हैं। भविष्य में यदि वे राजनीति में कोई नई भूमिका निभाते हैं तो वह केवल समाज सेवा के उद्देश्य से होगी, ऐसा संकेत भी उन्होंने दिया है।

यह भी पढ़ें:- Bihar Election 2025: ECI ने कसी कमर, पहली बार 243 सीटों पर अलग ऑब्जर्वर, 8.5 लाख कर्मियों की होगी तैनाती!

यह भी पढ़ें:- Bihar Election 2025: एनडीए में सीट शेयरिंग पर सस्पेंस, उपेंद्र कुशवाहा ने बदली सियासी चाल

Kanika karn
लेखक के बारे में

By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.