एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों ‘धुरंधर’ के सॉन्ग ‘शरारत’ को लेकर काफी चर्चा में थी. इस सॉन्ग में क्रिस्टल ने जबरदस्त डांस किया था. फिल्म रिलीज होने के बाद ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था और फैंस ने क्रिस्टल के डांस की खूब तारीफ की थी. इस बीच एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन 1 मार्च को मनाया. बर्थडे का वीडियो उन्होंने फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में उनकी बीएफएफ निया शर्मा भी नजर आ रही है. वीडियो देख कर ऐसा लग रहा कि बर्थडे में दोनों ने मिलकर खूब धमाल मचाया है.
कैमरे के सामने एक्ट्रेस की मस्ती, अपनी फ्रेंड को गोद में उठाकर किया डांस, वीडियो वायरल

कैमरे के सामने एक्ट्रेस की मस्ती, अपनी फ्रेंड को गोद में उठाकर किया डांस, वीडियो वायरल (PC-Social Media)
क्रिस्टल डिसूजा के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में क्रिस्टल के साथ नागिन फेम एक्ट्रेस निया शर्मा नजर आ रही है. दोनों जबरदस्त अंदाज में वीडियो में डांस करती दिख रही है.










