Zomato Delivery Boy Selling Drugs: बताते चले की 27 जुलाई 2025 को ठाणे से सामने आई एक चौंकाने वाली खबर ने सबको हैरान कर दिया। एक Zomato Delivery Boy Selling Drugs के आरोप में पकड़ा गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स बरामद हुई है। यह मामला न केवल महाराष्ट्र पुलिस बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि ड्रग तस्करी अब किस हद तक पहुंच चुकी है।
ठाणे में चला एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड का बड़ा ऑपरेशन
Thane Crime Branch और Anti-Narcotics Squad Thane की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि दैघर इलाके में ड्रग्स की बड़ी डील होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शिलफाट्या से दिवागांव जाने वाली सड़क पर निगरानी शुरू की।
शाम को एक Zomato डिलीवरी करने वाले व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। जब उसे रोका गया और तलाशी ली गई, तो 1 किलो 522 ग्राम मेफेड्रोन (MD drugs seizure) बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹3.04 करोड़ आंकी गई। आरोपी की पहचान इरफ़ान अमानुल्लाह शेख (36, उल्वे, पनवेल) के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी और पूछताछ से मिले अहम सुराग
Irfan Amanullah Sheikh arrested होने के बाद जब उससे पूछताछ की गई, तो सामने आया कि वह काफी समय से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और फूड डिलीवरी की आड़ में ड्रग तस्करी कर रहा था।
उसके खिलाफ दैघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और कोर्ट ने 31 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
एक और आरोपी रिज़वान के पास से 92 लाख की ड्रग्स ज़ब्त
Thane drug bust का दूसरा पहलू 24 जुलाई को सामने आया, जब क्राइम ब्रांच यूनिट वन को जानकारी मिली कि एक ड्रग तस्कर भिवंडी-मुंब्रा रोड पर सक्रिय है। टीम ने के पास से एक कार रोकी और उसमें से बरामद किया, जिसकी कीमत बताई गई।















