Viral Sadhvi In Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया ने कुंभ छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने ट्रोलर्स पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उन्होंने धर्म और सनातन संस्कृति को जानने के लिए यह पवित्र यात्रा शुरू की थी, लेकिन अब ट्रोलिंग और विवादों के कारण वह इसे जारी नहीं रख पाएंगी।

Viral Sadhvi In Mahakumbh: वायरल महाकुंभ गर्ल ने साधा निशाना

Viral Mahakumbh Girl के नाम से लोकप्रिय हर्षा रिछारिया ने मीडिया के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि वह महाकुंभ में अब और नहीं रुकेंगी। रोते हुए उन्होंने कहा, “मुझे इस पवित्र कुंभ में रुकने से रोका गया है। मैं यहां धर्म से जुड़ने आई थी, लेकिन कुछ लोगों ने मुझे मानसिक तौर पर परेशान किया।”

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जिन्होंने मुझे इस लायक नहीं छोड़ा कि मैं पूरे कुंभ में रुक पाऊं। यह अनुभव मेरे लिए बेहद तकलीफदेह है। जिसने भी ऐसा किया है, उसे पाप लगेगा।”

इसे भी पढ़े

“जैसे मैंने कोई बड़ा गुनाह कर दिया हो”: हर्षा रिछारिया

अपनी स्थिति को बताते हुए साध्वी हर्षा ने कहा, “कुछ लोगों ने मुझे धर्म से जुड़ने का मौका तक नहीं दिया। ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैंने कोई बड़ा गुनाह कर दिया हो। मेरी कोई गलती नहीं थी, फिर भी मुझे टारगेट किया गया।”

साध्वी हर्षा रिछारिया ने कहा कि अब वह इस जगह को छोड़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 24 घंटे निगरानी में रहने से बेहतर है कि वह महाकुंभ छोड़कर चली जाएं।