SSC Exam Protest: 31 जुलाई 2025 को दिल्ली एक बार फिर छात्रों और शिक्षकों की आवाज से गूंज उठा। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियों के विरोध में SSC Exam Protest दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से छात्र और शिक्षक शामिल हुए।
दिल्ली में क्यों भड़का SSC Exam Protest?
इस विरोध का मुख्य कारण SSC की परीक्षा में लगातार हो रही तकनीकी और प्रशासनिक गड़बड़ियां थीं।
- कई बार परीक्षाओं को बिना स्पष्ट कारण रद्द किया गया।
- परीक्षा केंद्रों का गलत आवंटन किया गया जिससे छात्र भ्रमित हुए।
- सर्वर क्रैश और सिस्टम फेलियर जैसी समस्याएं आम रही हैं।
- कुछ परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार के मामले भी सामने आए हैं।
इन सभी समस्याओं को लेकर छात्र काफी समय से आवाज उठा रहे थे और अब यह आंदोलन दिल्ली पहुंच गया।
शिक्षक भी उतरे मैदान में
दिल्ली स्थित DOPT ऑफिस के बाहर जब छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, तब देश के अलग-अलग राज्यों से शिक्षक भी उनके समर्थन में पहुंचे। इनमें मशहूर एजुकेटर नीतू मैम भी शामिल थीं। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ मंत्री से मिलना चाहते थे ताकि छात्रों की समस्याओं को सीधे सामने रख सकें, लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया।”















