Shefali Jariwala Death: 27 जून 2025 को बॉलीवुड और टीवी जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गया। उनकी अचानक मौत से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ-साथ पूरा मनोरंजन जगत सदमे में है।
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों की आंखें नम हो गईं। सोशल मीडिया पर लोग अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच शेफाली के पति पराग त्यागी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो हर किसी का दिल तोड़ देता है।
Shefali Jariwala Death: पराग त्यागी का मायूस चेहरा और टूटता दिल

Actress Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का वीडियो मुंबई के कूपर अस्पताल के बाहर कैद किया गया। वीडियो में पराग का चेहरा बेहद दुखी और मायूस नजर आ रहा है। साफ दिख रहा है कि शेफाली के जाने का दुख उनके लिए कितना बड़ा है। इस वीडियो को देखकर फैंस और फॉलोअर्स उनके लिए हौसला और सहारा देने लगे हैं।
पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला की शादी 2014 में हुई थी। शादी से पहले शेफाली अपने निजी जीवन के एक कठिन दौर से गुजर रही थीं। पराग ने न सिर्फ उनका सहारा बने बल्कि उनकी जिंदगी में खुशियों का उजाला भी लाया। दोनों की जोड़ी टीवी और बॉलीवुड की जगत में खूब पसंद की जाती थी। लेकिन अब शेफाली की मौत के बाद पराग का टूटना स्वाभाविक है।

















