Ram Mandir Sunderkand: आपको बताते चले की हैदरगढ़ प्रखंड के कमेला गांव में एक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसने पूरे गांव को भक्ति के रंग में रंग दिया।

यह धार्मिक आयोजन श्री रजनीश मिश्रा के आवास पर सम्पन्न हुआ, जिसकी शुरुआत हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडितों द्वारा किए गए सुंदरकांड पाठ ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

महिलाएं और पुरुष दोनों ही भक्ति संगीत के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक गान करते नजर आए। पाठ के समापन के बाद आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी लोगों ने श्रद्धा से हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़े