Skip to main content
Samastipur News

दुनिया के नंबर 1 नेता बने PM मोदी! ग्लोबल सर्वे में बाकी देशों के नेताओं को छोड़ा पीछे

PM Modi: ग्लोबल सर्वे में पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय नेता बने। 24 देशों के सर्वे में बाकी नेताओं को पीछे छोड़ा, जानें पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे ने बड़ा खुलासा किया है। PM Modi को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है। यह दावा Morning Consult द्वारा 24 लोकतांत्रिक देशों में किए गए सर्वे के आधार पर किया गया है।

खबर सुनें
विज्ञापन

क्या कहता है ग्लोबल सर्वे?

सर्वे के मुताबिक, PM Modi लोकप्रियता के मामले में सभी वैश्विक नेताओं से आगे रहे। यह आंकड़ा सात दिनों के औसत व्यूज और जनमत के आधार पर तैयार किया गया है।इस सर्वे में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी समेत कई बड़े देशों के नेताओं को शामिल किया गया था। इसके बावजूद पीएम मोदी ने सभी को पीछे छोड़ दिया। यह रिपोर्ट भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखी जा रही है।

विज्ञापन

किन नेताओं को मिला कम समर्थन?

इस सर्वे में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को सबसे कम लोकप्रिय नेताओं में शामिल किया गया। करीब 76% लोगों ने उनके कामकाज से असंतोष जताया।वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी इस सूची में दूसरे सबसे अलोकप्रिय नेता के रूप में सामने आए।

PM Modi की लोकप्रियता के पीछे क्या कारण?

विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का मुख्य कारण उनकी नीतियां, वैश्विक छवि और जनसंपर्क शैली है। इस सर्वे का असर भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर भी पड़ सकता है। इससे यह संदेश जाता है कि भारत का नेतृत्व वैश्विक स्तर पर मजबूत और प्रभावशाली माना जा रहा है।

आने वाले समय में ऐसे सर्वे राजनीतिक माहौल को प्रभावित कर सकते हैं। फिलहाल, यह रिपोर्ट चर्चा का विषय बनी हुई है और राजनीतिक हलकों में इस पर बहस जारी है।

यह भी पढ़ें:Donald Trump: सीजफायर के बीच ट्रंप का बड़ा बयान! PM मोदी को बताया ‘अच्छा मित्र’, बातचीत के खुलासे

Srota Swati Tripathy
लेखक के बारे मेंBy Srota Swati Tripathy
जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|

और भी पढ़ें

परिसीमन बिल पर सरकार ने विपक्ष से मांगा समर्थन, राहुल गांधी बोले- ‘पहले चर्चा करे सरकार’

जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर छात्रों को किया माफ-कहा “बच्चों को गलतियां सुधारने का मौका मिलना चाहिए”…

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने गृहमंत्री पर साधा निशाना कहा- अमित शाह दे इस्तीफा…

सीजेपी पोटेस्ट में घायल पुलिसवालों के परिवार ने सुनाई आप बीती, ‘बेटी ने कहा पापा को बताया क्रिमिनल…’

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी के तलाक के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने आज मंजूरी दे दी, 17 साल से चल रहा था केस..

राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर लगाया आरोप, कहा पेलेट गन चलाने का आदेश गृहमंत्री ने दिया था.

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें