Operation Sindoor: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भारत ने आतंक के खिलाफ एक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जिसमें पाकिस्तान और POK (पाक अधिकृत कश्मीर) के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह किया गया। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बदले के रूप में की गई थी, जिसमें 22 अप्रैल को 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे।
Operation Sindoor: भारतीय सेना की ऐतिहासिक कार्रवाई
मंगलवार देर रात भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और POK में आतंकवादियों के 9 मुख्य अड्डों को नष्ट किया। इस एयर स्ट्राइक में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के केंद्र पूरी तरह बर्बाद हो गए। रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को टारगेट नहीं किया गया और भारत ने बेहद संयम के साथ यह कार्रवाई की।
रातभर जागते रहे पीएम मोदी
जब भारत के जवान पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर मिसाइल बरसा रहे थे, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी रात जागकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। ऑपरेशन समाप्त होते ही बुधवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी जानकारी दी। दोनों नेताओं की यह मुलाकात देश के लिए एक गर्व का क्षण साबित हुई, जहां प्रधानमंत्री के चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष साफ देखा गया।















