Mumbai Attack Tahawwur Rana: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की तहव्वुर राणा, जिसे मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है, अब एक बार फिर सुर्खियों में है — लेकिन इस बार वजह है उसका रहस्यमयी आगरा दौरा।

2008 में हुए भीषण मुंबई हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा को हाल ही में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। जैसे ही वह भारत आया, सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी पुरानी गतिविधियों को खंगालना शुरू कर दिया है। इसी दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राणा हमले से पहले आगरा आया था — वो भी अपनी पत्नी के साथ। लेकिन क्या वो ताजमहल देखने आया था या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था?

जानकारी के अनुसार, वह आगरा के बालूगंज इलाके के एक होटल में ठहरा था, और इसकी जांच 2011 में ही शुरू हो गई थी। अब जबकि राणा भारत में है, एनआईए और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उससे सघन पूछताछ कर रही हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि इस दौरे के पीछे की असली मंशा सामने आ सकती है। क्या आगरा दौरा सिर्फ एक बहाना था? या ताजमहल की आड़ में कुछ बड़ा प्लान किया जा रहा था? जवाब मिलना अब ज़रूरी है।

Mumbai Attack Tahawwur Rana: मुंबई हमले से पहले आगरा क्यों आया था तहव्वुर राणा?

Mumbai Attack: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का आगरा में होटल में रुकने और ताजमहल देखने की जानकारी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच
Mumbai Attack: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का आगरा में होटल में रुकने और ताजमहल देखने की जानकारी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच

अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाए गए मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, हमले से पहले तहव्वुर राणा ने का दौरा किया था और यह दौरा सिर्फ एक पर्यटक यात्रा नहीं बल्कि किसी गहरे मंशा के तहत हुआ था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ स्थित एक होटल में रुका था।