Youtuber Jyoti Malhotra: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा अलर्ट है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जो अपने ट्रैवल व्लॉग्स के लिए मशहूर रही हैं, अब देशद्रोह जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रही हैं।
कौन हैं Jyoti Malhotra? | Who is Jyoti Malhotra?
ज्योति मल्होत्रा हरियाणा की रहने वाली एक लोकप्रिय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर हैं। उनका यूट्यूब चैनल “Travel With Jo” और इंस्टाग्राम पेज (@travelwithjo1) लाखों लोगों के बीच प्रसिद्ध है। खासतौर पर वे पाकिस्तान, दुबई और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्थानों की यात्रा करती रही हैं।
Youtuber Jyoti Malhotra पर लगे हैं ISI के लिए जासूसी के आरोप

गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि 2023 में पाकिस्तान दौरे के दौरान उन्होंने पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी से संपर्क बढ़ाया। आरोप है कि उन्होंने भारत की गोपनीय जानकारी विदेशी एजेंसियों को साझा की। यह जानकारी व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए साझा की गई थी।
Jyoti Malhotra के खिलाफ दर्ज धाराएं
हिसार पुलिस ने ज्योति को भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 और सरकारी गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत गिरफ्तार किया है। अदालत ने उन्हें 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।















