India Pakistan News LIVE Updates: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 11 मई 2025, रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के बीच भी सीमा पर तनाव कम नहीं हुआ है। भारत की तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बार फिर मुलाकात की है। यह मीटिंग प्रधानमंत्री आवास पर हुई, जिसमें एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे।
इसी बीच इंडियन एयरफोर्स का बड़ा बयान सामने आया है। वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन सिंदूर” अभी खत्म नहीं हुआ है और भारतीय कार्रवाई जारी है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान ने संघर्षविराम के ऐलान के महज कुछ घंटों बाद ही गोलीबारी शुरू कर दी।
India Pakistan News LIVE Updates: पाकिस्तान ने फिर दिखाया दोहरा चेहरा
शनिवार रात करीब 9 बजे पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जम्मू-कश्मीर के कई सीमाई क्षेत्रों में अचानक गोलाबारी शुरू हो गई। एलओसी के पास स्थित इलाकों में मोर्टार और ड्रोन से हमले किए गए। कुछ ही घंटों में ये हमले श्रीनगर और उधमपुर तक फैल गए।

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर की घोषणा की थी। लेकिन महज तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने अपने पुराने रवैये को दोहराते हुए हमला कर दिया। इससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान की नीति अब भी भरोसेमंद नहीं है।






















