India Block Meeting: 19 जुलाई को INDIA block की एक अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले यह मीटिंग रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कांग्रेस पार्टी इस मीटिंग की अगुवाई कर रही है। शुरुआत में इसे दिल्ली में ऑफलाइन आयोजित करने की योजना थी, लेकिन विपक्षी नेताओं की उपलब्धता को देखते हुए इसे वर्चुअल माध्यम से करने का निर्णय लिया गया है।

मानसून सत्र की रणनीति तय करने के लिए एकजुट हो रहा है विपक्ष

बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून सत्र के लिए विपक्ष की साझा रणनीति तैयार करना है। कांग्रेस ने सभी सहयोगी दलों से जुड़ने का अनुरोध किया है। विपक्षी नेताओं की उपस्थिति यह तय करेगी कि संसद में सरकार पर कितना मजबूत दबाव बनाया जा सकता है।

ऑनलाइन बैठक में कई बड़े नेता शामिल होंगे। इनमें अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और एम के स्टालिन जैसे नाम शामिल हैं। सभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। यह दर्शाता है कि विपक्ष संसद में एकजुटता के साथ उतरना चाहता है।

इसे भी पढ़े

TMC की वापसी: विपक्ष में नई हलचल

लंबे समय तक INDIA bloc की बैठकों से दूरी बनाकर रखने वाली तृणमूल कांग्रेस अब इस बैठक में शामिल हो रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी बैठक में भाग ले सकते हैं। यह लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार होगा जब TMC इस गठबंधन की बैठक में शामिल होगी।