Gaza War Israeli Airstrike Deaths की यह घटना 26 जुलाई 2025 की रात गाजा में तबाही का नया मंजर देखने को मिला, जब इस्राइली हवाई हमलों और गोलीबारी में कम से कम 53 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकतर लोग उस समय मारे गए जब वे खाने की मदद पाने के लिए ट्रकों का इंतज़ार कर रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, रोशनी देख लोगों को लगा कि मदद आ रही है, लेकिन अचानक टैंकों से फायरिंग शुरू हो गई। शिफा अस्पताल में लगातार घायल और मृतकों को लाया जा रहा है।

अब सवाल उठता है — क्या यह हमला सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई है या इसके पीछे कुछ और इरादे छिपे हैं? आखिर क्यों संयुक्त राष्ट्र के खाद्य काफिले तक को निशाना बनाया गया? और क्यों इस्राइल अब हवाई मदद की बात कर रहा है जब भूख से मौतें हो चुकी हैं? क्या गाजा एक मानवीय त्रासदी की ओर बढ़ रहा है? इस सनसनीखेज रिपोर्ट में जानिए हर वो बात जो अब तक छुपाई गई थी!

इस्राइल की कार्रवाई और भूख से लड़ती जनता

Gaza War Israeli Airstrike Deaths गाजा में इस्राइली हमले के बाद घायल लोगों की सहायता करते लोग
Gaza War Israeli Airstrike Deaths गाजा एयरस्ट्राइक के बाद राहत पहुंचाते स्थानीय लोग, इस्राइली सेना की कार्रवाई के बाद हालात बिगड़े

इस्राइली सेना ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तक लगातार airstrike और जमीनी कार्रवाई को अंजाम दिया। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों और Shifa Hospital के डॉक्टरों ने बताया कि मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
वहीं इस्राइल ने शनिवार रात से मानवीय हवाई मदद भेजने की घोषणा की है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह मदद ज़मीनी हकीकत को बदल पाएगी?

सहायता पाने वालों पर गोलीबारी

गाजा हमला रिपोर्ट के अनुसार जिकिम बॉर्डर के पास सहायता का इंतजार कर रहे नागरिकों पर इस्राइली सेना ने दो बार गोलीबारी की। एक चश्मदीद, शरीफ अबू आयशा ने बताया कि जब लोगों ने रोशनी देखी तो उन्हें लगा कि सहायता ट्रक आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही वे पास पहुंचे, उन्हें इस्राइली टैंक दिखे और तभी गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में उनके चाचा की जान चली गई।