Delhi Weather: दिल्ली में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है। सोमवार 14 जुलाई 2025 को राजधानी में रिमझिम बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पूरे सप्ताह राजधानी में बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। Delhi वासियों को इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

Delhi Weather का मौजूदा हाल

सोमवार को सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी के बीच हल्की बारिश देखने को मिली। दिन के समय धूप भी निकली लेकिन गर्मी और उमस में राहत रही। Safdarjung और Lodhi Road जैसे क्षेत्रों में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

स्थानसुबह 8:30 बजे तक (मिमी)शाम 5:30 बजे तक (मिमी)
सफदरजंग15.89.2
पालम8.526.6
लोधी रोड18.5
रिज0.4
आया नगर15.5
भारत मंडपम24.34.9
पूसा16.511.5
नजफगढ़10.017.0
जनकपुरी9.54.5

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। हवा में आर्द्रता 100% से 70% तक बनी रही।

इसे भी पढ़े

संबंधित खबरें (Also Read)