नवी मुंबई: वायु सेना के C-295 विमान ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सफल लैंडिंग की। यह लैंडिंग ट्रायल रनवे परीक्षण के तहत की गई, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी विमान में उपस्थित थे।

एयरपोर्ट ऑपरेटर के अनुसार, वायु सेना का ट्रांसपोर्ट कैरियर C-295 ने दोपहर 12:14 बजे एयरपोर्ट के दक्षिणी रनवे 26 पर लैंड किया। इस खास मौके पर विमान को वाटर कैनन सलामी भी दी गई, जो इस उपलब्धि की महत्वता को दर्शाती है।

अडाणी ग्रुप द्वारा बनाया गया एयरपोर्ट

यह एयरपोर्ट अडाणी ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है, और इसके संचालन की शुरुआत मार्च 2025 तक होने की उम्मीद है। इस एयरपोर्ट की क्षमता 10 से 11 करोड़ यात्रियों की होगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट का निर्माण 18,000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जो कि भारतीय विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निवेश है।

अडाणी ग्रुप का एयरपोर्ट बिजनेस में बड़ा निवेश

अडाणी ग्रुप एयरपोर्ट विकास में अगले 10 वर्षों में 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। यह निवेश रनवे, टैक्सीवे, एयरक्राफ्ट पार्किंग स्टैंड, और टर्मिनल सहित सिटी साइड इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया जाएगा।

संबंधित खबरें (Also Read)