Bangalore Weather: बेंगलुरु के निवासी इस साल पहले ही स्वेटर और जैकेट पहनने लगे हैं, क्योंकि शहर में तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में, बेंगलुरु के शहरी और ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम तापमान 15.5°C से 16°C के बीच बना हुआ है, जो जल्दी सर्दी के मौसम की शुरुआत का संकेत देता है।

आमतौर पर बेंगलुरु में सर्दी का मौसम दिसंबर में शुरू होता है और फरवरी तक रहता है, लेकिन इस साल ठंड का मौसम पहले ही आ गया है और यह पिछले वर्षों की तुलना में अधिक कठोर हो सकता है। कर्नाटका राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) के रिटायरड निदेशक श्रीनिवास रेड्डी ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि इस साल सर्दी सामान्य से अधिक तीव्र हो सकती है।

इसे भी पढ़े

उत्तर कर्नाटका में भी ठंड का असर

Bangalore Weather: यह ठंडी सिर्फ बेंगलुरु तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर कर्नाटका के जिले जैसे बिदर और विजयपुरा में भी इस समय के मुकाबले असामान्य रूप से कम तापमान देखा जा रहा है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान लगभग 12°C तक गिर चुका है, और मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले कुछ महीनों में तापमान में और 3°C से 4°C की गिरावट हो सकती है।

बेंगलुरु में तापमान 12°C से 14°C तक गिर सकता है, जबकि बिदर और अन्य उत्तर कर्नाटका के जिले और भी ठंडी सुबह का सामना कर सकते हैं, जहां तापमान 10°C से नीचे गिर सकता है।

संबंधित खबरें (Also Read)