Air India Plane Crash Report: आपको बताते चलें की 12 जुलाई 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट अब सामने आ गई है, जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट बताती है कि टेकऑफ के ठीक बाद दोनों इंजन की फ्यूल सप्लाई अचानक बंद हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच कट ऑफ मोड में थे। ये स्विच अपने आप ऑफ नहीं हो सकते, इसका मतलब यह हो सकता है कि उन्हें जानबूझकर बंद किया गया हो।

Air India Plane Crash: तकनीकी कारण या मानव त्रुटि?

इस हादसे में 242 यात्रियों में से 241 की जान चली गई और जिस मेडिकल कॉलेज पर यह विमान गिरा, वहां 19 अन्य लोगों की भी मौत हुई। शुरुआती जांच से साफ हुआ कि इस विमान के इंजन में फ्यूल फ्लो अचानक बंद हो गया, जिससे विमान कुछ ही सेकंड में नीचे आ गिरा।

एएआईबी रिपोर्ट में पायलटों की बातचीत को भी दर्ज किया गया है। टेकऑफ के दौरान एक पायलट ने दूसरे से पूछा – “तुमने फ्यूल स्विच क्यों बंद किया?” जवाब मिला – “मैंने तो नहीं किया।” जब तक वे स्विच को दोबारा ऑन करते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इसे भी पढ़े

Air India Plane Crash Report: क्या फ्यूल स्विच अपने आप बंद हो सकते हैं?

बोइंग 787 जैसे विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच को ऑन या ऑफ करने के लिए एक विशेष लीवर को खींचना पड़ता है। यह स्विच घर के स्विच जैसे नहीं होते कि गलती से दब जाएं। रिपोर्ट के अनुसार, अगर दोनों स्विच लगभग एक साथ बंद हुए तो यह महज संयोग नहीं हो सकता।