मुजफ्फरपुर, बिहार: मुजफ्फरपुर न्यूज़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मजदूर को चोरी के आरोप में बुरी तरह से पीटा गया। यह घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर की है, जहां एक कबाड़ दुकानदार ने मजदूर को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसे बुरी तरह से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इस मुजफ्फरपुर वीडियो ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
कबाड़ दुकानदार ने मजदूर के साथ की बर्बरता
5 नवंबर को पेशेवर मजदूर मोहम्मद राजा मुजफ्फरपुर से कांटी क्षेत्र के दामोदरपुर लौट रहे थे, तभी उन्हें एक कबाड़ दुकानदार मोहम्मद रियाज ने चोरी का आरोप लगाकर एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूर को बुरी तरह से पीटा, उसकी पिटाई में उसके हाथ और पैर टूट गए। इस दौरान उसे खंभे से बांधकर लाठियों से मारा गया और उसके प्राइवेट पार्ट में भी डंडा डाल दिया। इस दर्दनाक घटना को बाद में Muzaffarpur News में प्रमुखता से बताया गया और Muzaffarpur video सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मुजफ्फरपुर में मजदूर की पिटाई का वीडियो वायरल
Muzaffarpur video goes viral होने के बाद लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। वायरल वीडियो में मोहम्मद राजा को खंभे से बांधा हुआ दिखाया गया है, जबकि बैकग्राउंड में कुछ लोग उससे चोरी के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। वीडियो में राजा एक-एक कर यह बता रहा है कि वह किस घर में चोरी करने गया था। आखिरकार जब उससे पूछा जाता है कि क्या वह खुद इस चोरी में शामिल था, तो वह हां में जवाब देता है।






















