Skip to main content
Samastipur News

पेट्रोल गैस टैंकर से निकली 1 करोड़ की शराब: मुजफ्फरपुर में 3 तस्करों की हुई गिरफ़्तारी

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के इलाके मे बखरी चौके के पास एक पेट्रोल गैस टैंकर से भारी मात्रा में शराब जप्त किया गया है। जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए के आस

विज्ञापन
Updated at :

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के इलाके मे बखरी चौके के पास एक पेट्रोल गैस टैंकर से भारी मात्रा में शराब जप्त किया गया है। जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए के आस पास की बताई जा रही है। इसी दौरान टैंकर के साथ मौजूद 3 लोगों की गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

ये कार्रवाई पुलिस द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। यह गुप्त जानकारी SDPO नगर 2 की विनीता सिन्हा ने दी है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी आरोपी पंजाब और हरियाणा से आए हैं। इस मामले की कार्रवाई करने के लिए एक विशेष टीम को तयार किया गया।

विज्ञापन

SDPO विनीता सिन्हा ने बताया है कि शराब को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी बीच मिली इस गुप्त सूचना के आधार पर लगभग 1 करोड़ रुपए की विदेशी शराब जब्त की गई है। इस दौरान पकड़े गए सभी आरोपी ड्राइवर और खलासी हैं। उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। जबकि अभितक ये पता नहीं चला है कि यह शराब कहां ले जाई जा रही थी। इसलिए पूरे मामले की जांच करने मई पुलिस जुटी हुई है। इस कार्रवाई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शराब से भरा टैंकर जब्त कर लिया गया है।

छानबीन अभी जारी है,पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़े :-

Ritu Sharma
लेखक के बारे मेंBy Ritu Sharma
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें