अगर आप Jio यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जो बजट में लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डेटा और कई सारे बेनेफिट्स दे, तो फिर आपके लिए जियो का 999 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है। देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के करोड़ों यूजर्स हैं और इन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी कई सारे प्लान्स ऑफर करती है, जिनमें से एक 999 रुपये वाला प्लान है। इस प्लान में न सिर्फ कंपनी 98 दिनों की वैलिडिटी दे रही है, बल्कि डेली डेटा के अलावा इसमें 5जी यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा और कई सारे बेनेफिट्स शामिल हैं। यानी कि करीब 3.5 महीने तक आप रिचार्ज की टेंशन से दूर रहेंगे और कई सारी बेनेफिट्स का फायदा उठा पाएंगे।
क्या है जियो का 999 रुपये वाला प्लान?
जियो के 999 रुपये वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को पूरे 98 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। इस दौरान यूजर्स सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS जैसी बेसिक सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में टोटल 196GB डेटा, यानी हर दिन 2GB डेटा का फायदा मिलेगा। वहीं, अगर आप जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पूरे 98 दिनों के लिए कंपनी अनलिमिटेड डेटा का फायदा देगी। ऐसे में आप जितनी मर्जी उतना डेटा का इस्तेमाल करिए।
मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी
इस प्लान में जियो अपने यूजर्स को कॉलिंग-डेटा और मैसेजिंग के अलावा, 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन, JioTV और 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज का फायदा दे रही है। इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको 18 महीनों के लिए फ्री Google Gemini Pro का ऐक्सेस भी मिलेगा। यानी आप कॉलिंग-डेटा के साथ-साथ एआई और एंटरटेनमेंट का फायदा फ्री में उठा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Airtel का ऑल-इन-वन प्लान, लंबी वैलिडिटी के साथ मिलेगा डेली 3GB डेटा और Free Netflix
संबंधित खबरें (Also Read)
Golmaal 5: सस्पेंस खत्म! अक्षय कुमार ने किया कन्फर्म- ‘गोलमाल 5’में अजय देवगन ही मारेंगे एंट्री बतौर हीरो

थलाइवा भी हुए Dhurandhar 2 फैन! Rajnikant ने कहा- ये फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए

कौन हैं ईशा रिखी, जो बनीं Badshah की दुल्हन? जानिए दोनों की लव स्टोरी

बिना मुकाबले फिर बने बॉस! JDU की कमान चौथी बार संभालेंगे Nitish Kumar








