Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News: मंडल कारा में जख्मी हुआ बंदी, अस्पताल में भर्ती

Samastipur News: जख्मी बंदी को समस्तीपुर में अस्पताल में भर्ती किया गया। उसे सीढ़ी से गिरने से चोट लगी थी। उसे पहले मंडल कारा अस्पताल और फिर सदर अस्पताल भेजा गय

विज्ञापन

Samastipur News: जख्मी बंदी को समस्तीपुर में अस्पताल में भर्ती किया गया। उसे सीढ़ी से गिरने से चोट लगी थी। उसे पहले मंडल कारा अस्पताल और फिर सदर अस्पताल भेजा गया। उसकी स्थिति सामान्य है।

खबर सुनें
विज्ञापन

samastipurnews.in संवाददाता। समस्तीपुर मंडल कारा में शुक्रवार सुबह एक विचाराधीन बंदी जख्मी हो गया। सीढ़ी से गिरने से उसके सिर से खून निकलने लगा। सहयोगी बंदियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। बंदी के जख्मी होने की सूचना मिलते ही मंडल कारा प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पतताल में भर्ती कराया गया। जख्मी बंदी मनीष कुमार सहनी मधुबनी जिला का रहने वाला है। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह वह कारा में ही टहल रहा था। उसी दौरान सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे गिर गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Samastipur News: समस्तीपुर में दो गुटों के बीच झड़प में फायरिंग और पथराव में कई लोग जख्मी

जिससे उसका सिर फूट गया। पहले उसे मंडल कारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बंदी का इलाज किया गया। साथ ही सिटी स्कैन सहित अन्य जांच भी करायी गयी। हालांकि रिपोर्ट नार्मल होने के कारण उसे फिर मंडल कारा भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार सहनी रेलवे एक्ट में गिरफ्तार होने के बाद से मंडल कारा में है। सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. एसके झा ने बताया कि बंदी की स्थिति सामान्य है। सिटी स्कैन की रिपोर्ट भी नार्मल आया है। जांच एवं इलाज केबाद उसे मंडल कारा भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Tiger Nageswara Rao OTT Release: रवि तेजा की नई फिल्म Tiger Nageswara Rao OTT पर Release

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें