Prime Minister Modi: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सेहत सबसे बड़ा खज़ाना है, जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि हम रुकें, सोचें और अपनी सेहत के लिए कुछ ठोस कदम उठाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पूरे देश से एक भावुक अपील की हैहर व्यक्ति, हर बच्चा, हर परिवार रोज़ाना सिर्फ 40 मिनट योग करें। यह न केवल शरीर को फिट रखने का ज़रिया है, बल्कि जीवन भर घातक बीमारियों से बचाने वाली एक ढाल भी है।

प्रधानमंत्री ने योग को एक संकल्प के रूप में अपनाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा टॉनिक है जो तन और मन दोनों को मजबूती देता है। यही वजह है कि उन्होंने योग चेन और योग रील्स बनाकर सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को प्रेरित करने की भी बात कही है। उनका मानना है कि जब देश का हर नागरिक योग करेगा, तभी एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण संभव होगा।

स्कूल से स्टार्टअप तक, सबके लिए ज़रूरी है योग

आज देशभर में कंपनियों और स्टार्टअप्स में ‘योग ऑवर्स’ तय किए जा रहे हैं। यहां तक कि स्कूल भी इस दिशा में पीछे नहीं हैं। कुछ स्कूलों में ब्लैकबोर्ड के साथ ‘शुगर बोर्ड’ लगाए जा रहे हैं ताकि बच्चे जान सकें कि उन्हें रोज़ कितनी चीनी खानी चाहिए। यह पहल बच्चों को कम उम्र से ही सेहत के प्रति जागरूक बना रही है।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

बचपन से ही अगर योग और सही खानपान की आदतें डाली जाएं तो भविष्य में गंभीर बीमारियों का खतरा बहुत हद तक कम किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी की यह अपील इसी सोच का हिस्सा है स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ भारत।