Natural Remedies To Control Diabetes: डायबिटीज मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. डायबिटीज से पूरे तरीके से रिकवर तो नहीं हो सकते हैं. लेकिन कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे से इस पर काबू पाया जा सकता है. हमारे आयुर्वेद में ऐसे कई प्रकार की पौधों की पत्तियां है. जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करती हैं.

आधुनिक दौर में लोगों के बदलती खान-पान जीवन शैली की वजह से कई प्रकार की समस्याओं से परेशान है. कम उम्र में बाल झड़ना बालों का सफेद होना चेहरे पर पिंपल दाग सहित कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं. साथ ही इन समस्याओं समझ से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे नहीं अपनाते है. मॉडर्न मेडिसिन का इस्तेमाल करते हैं. जिससे आगे उनको कई प्रकार की साइड इफेक्ट से जूझना पड़ता है.

डायबिटीज को काबू करने के लिए मार्केट में कई प्रकार की दवाइयां है. जो आप डॉक्टर की सलाह से ले सकते हैं. लेकिन ऐसे कई घरेलू उपचार है. जिनकी सहायता से आप डायबिटीज पर काबू पा सकते हैं.

SPONSORED CONTENTAdvertisement

एक्सपर्ट्स की एडवाइस जाने

आयुर्वेद की विशेषज्ञ किरण गुप्ता का मानना है कि हमारे भारतीय आयुर्वेद में कई प्रकार के पौधों की पत्तियां मौजूद है. जिनका इस्तेमाल करके डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. जैसे नीम की पत्तियां सदाबहार जामुन गुड़हल करेले की पत्तियां शुगर को काबू करते हैं. इन पत्तियों में पोषक तत्व होते हैं, जो शुगर लेवल को डाउन करते हैं. इन पत्तियों को सीमित मात्रा में अपने शरीर के मुताबिक सेवन करना चाहिए.

खास बातों का रखें ध्यान

सदाबहार जामुन गुड़हल की पत्तियों का जूस बनाकर रोगियों को देना चाहिए. नीम की 5 से 6 पत्तियां काफी है. उसे थोड़े पानी से ग्राइंड कर इसका हल्का गाढ़ा जूस सेवन करें. डायबिटीज रोगियों को 30 मिनट की एक्सरसाइज रोजाना करनी चाहिए. 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. डॉक्टर की सलाह समय-समय पर लेते रहना चाहिए.साथ ही योगासन प्राणायाम मेडिटेशन अपना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- Morning Tea Health Issues: सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत क्यों है सेहत के लिए खतरनाक?

यह भी पढ़ें:- Right Way To Eat Sprouts: जानें एक्सपर्ट्स से स्प्राउट्स खाने का सही तरीका और इसके चौंकाने वाले फायदे!

Support Our Journalism

Read Without Limits

Subscribe to Samastipur News for an ad-free experience and exclusive premium content.

View Plans →