Lab Reports on WhatsApp: 21 जुलाई 2025 से उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी डिजिटल स्वास्थ्य सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब मरीजों को Lab Reports on WhatsApp के ज़रिए घर बैठे उनकी मेडिकल रिपोर्ट मिल सकेगी। यह योजना प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लागू की गई है।

अब मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने होंगे। रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल नंबर पर SMS और WhatsApp के माध्यम से भेज दी जाएगी। इसके साथ ही Personal Health Record (PHR) पोर्टल पर भी रिपोर्ट सेव रहेगी, जिसे कभी भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Lab Reports on WhatsApp: अब हेल्थ रिकॉर्ड होगा डिजिटल

Lab Reports on WhatsApp: उत्तर प्रदेश में WhatsApp पर मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त करने की नई डिजिटल सुविधा
Lab Reports On Whatsapp: अब रिपोर्ट के लिए नहीं लगेंगे अस्पताल के चक्कर! Whatsapp पर मिलेगा हेल्थ अपडेट

इस डिजिटल व्यवस्था को Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) के अंतर्गत शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अस्पतालों के Hospital Management Information System (HMIS) को Lab Information System (LIS) से जोड़ दिया गया है। इसका लाभ यह होगा कि जैसे ही मरीज की लैब रिपोर्ट तैयार होगी, वह सीधे PHR पोर्टल पर अपलोड हो जाएगी।

मरीज को एक SMS लिंक प्राप्त होगा, जिससे वह अपनी रिपोर्ट मोबाइल से डाउनलोड कर सकेगा। यह सुविधा न केवल समय की बचत करेगी बल्कि अनावश्यक भीड़भाड़ को भी कम करेगी।