कैटेगरी

Free Fire Max Ninja Arena Free Unlock: जानें पूरा प्रोसेस और रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Ninja Arena Free Unlock: Free Fire Max में 21 अगस्त से Ninja Arena Event शुरू हो चुका है। यह लिमिटेड टाइम इवेंट 29 अगस्त तक चलेगा
विज्ञापन
Updated at :

Free Fire Max Ninja Arena Free Unlock: Free Fire Max में गेमर्स के लिए नया इवेंट Ninja Arena शुरू हो चुका है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को बिना डायमंड खर्च किए शानदार इन-गेम रिवॉर्ड्स मिलने का मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि टास्क बेस्ड इस इवेंट में आप आसानी से Gold, Detonating Clay Bird और Skull Hunter Weapon Loot Crate जैसी प्रीमियम आइटम्स अनलॉक कर सकते हैं।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Free Fire Max Ninja Arena इवेंट की डिटेल्स

फ्री फायर की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और इसी वजह से डेवलपर्स नए-नए इवेंट्स लाते रहते हैं। अभी Ninja Arena इवेंट 21 अगस्त से 29 अगस्त तक लाइव रहेगा। इस दौरान गेमर्स को तीन बड़े रिवॉर्ड्स मिलने वाले हैं

यह टास्क-बेस्ड इवेंट है। यानी आपको रिवॉर्ड पाने के लिए अलग-अलग मिशन पूरे करने होंगे। उदाहरण के लिए, एक बार Ninja Arena Mode खेलने पर 1000 Gold मिलेंगे। दो बार खेलने पर दो Clay Bird और तीन बार खेलने पर Skull Hunter Skin का Loot Crate मिलेगा। यह मौका गेमर्स के लिए बिना खर्चे स्किन और गोल्ड पाने का बेहतरीन ऑप्शन है।

Free Fire Max में रिवॉर्ड कैसे पाएं?

Free Fire Max Skull Hunter Weapon Skin फ्री में अनलॉक करें

अगर आप इस इवेंट का फायदा उठाना चाहते हैं तो प्रोसेस बहुत आसान है। सबसे पहले Free Fire Max ओपन करें और होम स्क्रीन पर मौजूद Event Section में जाएं। यहां Ninja Arena Event लिस्ट में मिलेगा। अब टास्क पढ़ें, गेम खेलें और टास्क पूरा करने के बाद वापस इवेंट पेज पर जाकर Claim Button दबाएं।

यह याद रखना जरूरी है कि इवेंट 29 अगस्त तक लिमिटेड टाइम के लिए है। इसलिए जल्दी-से-जल्दी टास्क पूरे करके रिवॉर्ड क्लेम करना फायदेमंद रहेगा। गेमर्स अक्सर ऐसे इवेंट्स का इंतजार करते हैं क्योंकि इनमें बिना डायमंड खर्च किए weapon skin, bundles और gold पाने का मौका मिलता है।

क्यों खास है यह इवेंट?

फ्री फायर मैक्स में ऐसे इवेंट्स गेमर्स की दिलचस्पी बनाए रखते हैं। पिछले साल भी कई टास्क-बेस्ड इवेंट्स आए थे जिनमें प्लेयर्स को मुफ्त स्किन और बैटल रिवॉर्ड्स मिले थे। Skull Hunter Weapon Loot Crate जैसी स्किन्स आमतौर पर पेड आइटम्स होती हैं, लेकिन इस बार फ्री में उपलब्ध हैं। यही वजह है कि यह इवेंट ट्रेंडिंग बना हुआ है।

विज्ञापन

इन्हे भी पढ़ें:-

लेखक के बारे में By Aman maurya
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें