Skip to main content
Samastipur News

जाकिर खान का अस्पताल से पहला वीडियो वायरल, फैंस हुए परेशान, करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

जाकिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ा दी है. वीडियो में वह लीलावती अस्पताल में नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही फैंस कमें

Updated at :

लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जाकिर को देखकर उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए. वीडियो में जाकिर हॉस्पिटल के बेड पर दिख रहे हैं. जाकिर को अस्पताल में देखकर फैंस काफी परेशान हो गए और देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो पर फैंस कमेंट्स कर पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ और वह अस्पताल में क्यों भर्ती है.

जाकिर खान हॉस्पिटल में एडमिट

जाकिर खान के भाई अरबाज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रमजान व्लॉग पोस्ट किया है. वीडियो में अरबाज दर्शकों को उस अस्पताल के कमरे के अंदर ले जाते हैं जहां जाकिर खान भर्ती हैं. कॉमेडियन को लीलावती अस्पताल का गाउन पहने हुए देखा जा सकता है. इस छोटे से क्लिप में कॉमेडियन अपने भाई के साथ समय बिताते हुए, भारत बनाम इंग्लैंड T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं. अस्पताल में जाकिर का परिवार भी मौजूद दिखता है. वीडियो वायरल होने के बाद अरबाज के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट करने लगे.

यूजर्स हुए परेशान

एक मीडिया यूजर ने लिखा, जाकिर भाई को क्या हुआ है. एक यूजर ने लिखा, भाई आप हॉस्पिटल में क्यों है. एक यूजर ने लिखा अरबाज भाई जाकिर भाई का अपडेट दो. एक यूजर ने लिखा, जल्द ठीक हो जाओ जाकिर भाई. एक यूजर ने लिखा, अल्लाह आपको सलामत रखे. एक यूजर ने लिखा. जाकिर भाई ब्रेक से वापस आ जाओ. एक यूजर ने लिखा, अल्लाह आपको हर बुरी नजर से बचा कर रखे.

जाकिर खान ने लिया एक लंबा ब्रेक

जनवरी में हैदराबाद में एक शो के दौरान जाकिर खान ने अपने शो के दौरान स्टेज पर कहा कि वह अपने काम से ब्रेक ले रहे हैं. उन्होंने फिर एक मैसेज में कहा, ‘मैं एक बहुत लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं, शायद 2028-29 तक, या हो सकता है 2030 तक भी. यह तीन, चार या पांच साल का ब्रेक होगा, ताकि मैं अपनी सेहत का ध्यान रख सकूं और कुछ अन्य निजी मामलों को सुलझा सकूं. इसलिए यहां मौजूद हर व्यक्ति मेरे दिल के बहुत करीब है. आपकी मौजूदगी मेरे लिए उससे कहीं ज्यादा मायने रखती है जितना मैं कभी सोच भी सकता था और मैं आप सभी का हमेशा आभारी रहूंगा. बहुत-बहुत धन्यवाद.’

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें