Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से पूछता है कि वह उसके सामने फिर से क्यों आ गई। अरमान कहता है कि वह उससे दूरी बनाना चाहता है, लेकिन हर वक्त वह उसके दिमाग में चलती रहती है। अरमान कहता है कि वह उससे अब बहुत ज्यादा नफरत करता है। अरमान, अभीरा से कहता है कि उसने कई बार ये सोचा कि जब वह उसके सामने होगी, तो वह उसपर अपना सारा गुस्सा निकाल देगा। अभीरा ये सुनकर भावुक हो जाती है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

अभीरा और वाणी की तस्वीर देख चौंका अरमान

विद्या कहती है कि अरमान वापस नहीं आया है और उसका फोन नहीं लग रहा है। माधव कहता है कि अरमान को घर पर घुटन महसूस हो रही थी और इस वजह से वह बाहर चला गया। दूसरी तरफ तान्या अपने पति कृष से जॉब ऑफर एक्सेप्ट करने के लिए कहती है। वह मना कर देता है. तान्या, मनोज से कहती है कि वह कृष को इस जॉब के लिए मना ले. अरमान को पता चलता है कि अभीरा का गैरेज 24/7 खुला रहता है। उसकी नजर अभीरा और वाणी की फोटो पर पड़ती है। अरमान को लगता है कि वह वाणी के साथ सेटल हो गई है. अरमान सोचता है कि आखिर जब अभीरा अकेली रह रही है तो उसने कस्टडी पेपर्स क्यों भेजा फिर।

अरमान और अभीरा में हुई बहस

विद्या अपने बेटे अरमान के घर नहीं आने पर परेशान होती है। ड्राइवर से उसे अरमान के बारे में पता चलता है और वह उसके पास जाने का फैसला करती है। दूसरी तरफ अरमान, अभीरा को उसके पैसे लौटा देता है। वह कहती है 100 रुपये ज्यादा है। अरमान उसे वह पैसे रखने के लिए कहती है। हालांकि अभीरा कहती है कि जो उसका नहीं है वह उसे नहीं लेती। दोनों बहस करते हैं, तभी विद्या वहां पर आ जाती है. विद्या, अभीरा को देख कर चौंक जाती है।

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो