Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में अभीरा और अरमान आमने-सामने होंगे। सीरियल में दिखाया जाएगा कि मायरा फोन पर अभीरा से बात करती है। उसे पता नहीं होता कि वह अभीरा से बात कर रही है। वह अभीरा को मुक्ति की मां समझ कर बात करती है और उसे बेकरी क्लास जाने के लिए कहती है। अभीरा को लगता है कि मायरा की आवाज बहुत स्वीट है। वह मायरा के लिए बेकरी क्लास जाने का फैसला करती है। बेकरी क्लास में अभीरा का पाटर्नर नहीं आता और होस्ट उसे इस बारे में बताती है। अभीरा कहती है कि उसे किसी पार्टनर की जरूरत नहीं है।

बेकरी क्लास में मिलेंगे अरमान-अभीरा

अरमान बेकरी क्लास पहुंचता है और अभीरा को देखता है। दोनों मिल कर कुकिंग करते हैं। अरमान को लगता है कि अभिरा सिर्फ वाणी की परवाह करती है और मायरा को पूरी तरह भूल गई है, क्योंकि उसने उसके बारे में कुछ नहीं पूछा है। मायरा बाहर जाने का फैसला करती है। मुक्ति मायरा से कहती है कि बाहर जाना गलत है। मायरा मुक्ति से कहती है कि बोरिंग होना बंद करे। मायरा, मुक्ति को बाहर चलने के लिए मना लेती है। मुक्ति और मायरा एक टैटू शॉप पहुंचती हैं। मायरा कहती है कि वह अरमान को बताना चाहती है कि वह उससे कितना प्यार करती है और इसलिए टैटू बनवाना चाहती है। मुक्ति उसकी बात सुनकर वह भी टैटू बनवाने का फैसला करती है।

मायरा बनवाएगी टैटू

मायरा अपने पिता का नाम लिखवाने का फैसला करती है। मुक्ति मां के नाम का टैटू बनवाने का फैसला करती है। हालांकि दोनों के टैटू आइडिया अदला-बदली हो जाती है। मुक्ति टैटू नहीं बनवाती और मायरा अपनी गर्दन के पीछे मां का टैटू बनवा लेती है. दूसरी तरफ अभीरा, अरमान से पूछती है कि मायरा उसे याद करती है या नहीं।. अरमान को आग लगने की रात याद आती है जब अभीरा ने उससे मायरा को बचाने के लिए कहा था जबकि वह वाणी को बचाने गई थी। ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किसी ने अभीरा को बताया कि वे होली नहीं खेल सकते क्योंकि बिल्डर ने उनके इलाके में पानी की सप्लाई बंद कर दी है।

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग