Skip to main content
Samastipur News

रिलीज से पहले Battle of Galwan का नाम बदलकर Maatrubhumi क्यों रखा गया? जानिए सच

फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम अब 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' हो गया है। फिल्म का नाम क्यों बदला, इसकी सच्चाई सामने आ गई है। आइए आपको बताते हैं।

Updated at :
रिलीज से पहले Battle of Galwan का नाम बदलकर Maatrubhumi क्यों रखा गया? जानिए सच
रिलीज से पहले Battle of Galwan का नाम बदलकर Maatrubhumi क्यों रखा गया? जानिए सच (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि रिलीज से एक महीने पहले ही मेकर्स ने फिल्म का नाम अचानक से बदल दिया। नाम बदलने के वजह से सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे। अब फिल्म का नाम ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ हो गया है। फिल्म का नाम क्यों बदला है, इसके पीछे की पूरी बात फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने बताया है।

इस वजह से मेकर्स ने बदला फिल्म का नाम

‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलने के पीछे की वजह अपूर्व लाखिया ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा, “टाइटल बदलना सलमान खान सर के फैंस को शायद अचानक लगा हो, लेकिन यह फैसला कभी भी रातों-रात नहीं लिया गया था। शुरू से ही, हमने दो टाइटल रजिस्टर करवाए थे-‘बैटल ऑफ गलवान’ और ‘मातृभूमि’। जैसे-जैसे हम फिल्म बनाने के सफर में आगे बढ़े, हमें एहसास हुआ कि यह फिल्म सिर्फ एक लड़ाई के बारे में नहीं है। असल में, यह फिल्म इंसानियत, हमदर्दी और उन खामोश लड़ाइयों के बारे में है, जो हमारे सैनिक लड़ते हैं।”

ये भी है एक वजह

बॉलीवुड हंगामा की एक और रिपोर्ट में एक सूत्र ने कहा, “सलमान खान को कुछ आधिकारिक और रणनीतिक हलकों से सलाह दी गई थी कि वे न केवल फिल्म के टाइटल पर दोबारा विचार करें, बल्कि चीन-विरोधी हिस्सों को भी थोड़ा नरम करें। इस फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए, सलमान ने फिल्म को देश के आम मिजाज के अनुरूप बनाने और विषय की व्यापक संवेदनशीलता को बनाए रखने का फैसला किया। इस वजह से टाइटल बदल दिया गया और फिल्म के एक बड़े हिस्से पर दोबारा काम किया गया, जिसमें टकराव वाले हिस्से को काल्पनिक रूप दे दिया गया।”

‘बैटल ऑफ गलवान’ की स्टारकास्ट

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज और हीरा सोहल भी मुख्य रोल निभाते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download