क्या आपको 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा भोंसले याद है? मोनालिसा का माला बेचते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। उन्हें फिल्मों और एंडोर्समेंट के ऑफर मिलने लगे। इस बीच मोनालिसा ने ऐसा काम किया जिसने उन्हें एक बार फिर से चर्चा में ला दिया। मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के नयनार मंदिर में शादी कर ली। शादी की फोटोज और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर बज क्रिएिट कर दिया है। आइए आपको मोनालिसा के मुस्लिम पति के बारे में बताते हैं।

फरमान खान कौन हैं?

फरमान उत्तर प्रदेश के भागपत जिले के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरमान एक एक्टर और मॉडल हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि फरमान महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक एक्टिंग प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर मोनालिसा ने उन्हें प्रप्रोज किया। हालांकि फरमान ने पहले मना कर दिया, लेकिन दोनों को फिर एक-दूसरे से प्यार हो गया।

शादी के खिलाफ है मोनिलसा के परिवार वाले

मोनालिसा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसके घरवाले इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि फरमान अलग धर्म से है। मोनालिसा के मुताबिक, उसने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि उसके पिता जय सिंह भोसले उस पर अपनी पसंद के एक आदमी से जबरदस्ती शादी करने का लगातार दबाव डाल रहे थे, जो उनके परिवार के ही गांव में रहता था।

मोनालिसा और फरमान की लव स्टोरी

मीडिया से बातचीत में फरमान खान ने मोनालिसा के साथ छह महीने के रिश्ते पर कहा, “ये छह महीने साठ साल के प्यार जैसे थे, इसलिए हमने शादी करने का फैसला किया। हम फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। हम साथ काम कर रहे थे। हमने बात की। मोनालिसा ने प्रपोज किया, मैंने पहले मना कर दिया, लेकिन मोनालिसा ने मुझे मना लिया।”

मलयालम मूवी में काम कर रही मोनालिसा

महाकुंभ फेम मोनालिसा भोसले ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया कि वह मलयालम मूवी में डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, पी. बीनू वर्गीस के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सितंबर के आखिर तक फ्लोर पर आने की उम्मीद है। इसमें एक्टर कैलाश भी होंगे। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पूजा सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया था और यह इवेंट कोच्चि में हुआ था। इसमें जाने-माने फिल्ममेकर सिबी मलयिल भी शामिल हुए थे। वीडियो में, मोनालिसा एक शानदार पिंक अनारकली में कैलाश के साथ स्टेज पर खड़ी दिखी थी. वीडियो के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा था,“मेरी पहली मलयालम मूवी मलयालम स्टार कैलाश के साथ।”