Viral Video: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक शासकीय स्कूल की प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच भयंकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों महिलाएं बाल पकड़कर, थप्पड़ मारती और मोबाइल तोड़ती दिखाई दे रही हैं। यह घटना खरगोन से महज 8 किमी दूर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की है।

इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पद से हटा दिया है और थाने में भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे राज्य में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़े

Viral Video: घटना का पूरा विवरण

घटना के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल प्रवीण दहिया और लाइब्रेरियन के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर हाथापाई शुरू कर दी। 90 सेकंड की वायरल वीडियो क्लिप में दोनों महिलाएं एक-दूसरे को थप्पड़ मारती, बाल खींचती और मोबाइल तोड़ती नजर आ रही हैं। एक महिला वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, जिसे देखकर दूसरी महिला ने मोबाइल छीन कर ज़मीन पर पटक दिया।

इसे भी पढ़े

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई